बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर आलोक, अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई करेगा। अरवल जिले के बिथरा गांव के रहने वाले आलोक कुमार को 1.75 करोड़ की फैलोशिप मिली है। वह यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन में पीएचडी की पढ़ाई करेंगे। खास बात यह है कि आलोक को बीटेक के बाद सीधा पीएचडी करने का मौका मिल रहा है। बीटेक में अच्छे रिजल्ट और उनके द्वारा किए गए कई शोध कार्य के कारण उनका चयन सीधा पीएचडी के लिए हो गया है।
पिता किसान और मां है आंगनवाड़ी सेविका
आलोक बहुत खुश हैं कि उन्हें 1.75 करोड़ की फैलोशिप मिली है। उनका कहना है कि जब आप मेहनत करें और मेहनत रंग लाए तो उससे बड़ी खुशी की बात और कुछ नहीं होती है। आलोक के पिता एक किसान हैं और मां एक आंगनवाड़ी सेविका है। आलोक अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उन्हें काफी आर्थिक कठिनाइयों से जूझना पड़ा।

आलोक के पिता किसान और मां है आंगनवाड़ी सेविका
बीटेक के दौरान फैलोशिप के लिए हुआ चयन
इस फेलोशिप के लिए उनका चयन बीटेक के दौरान हुआ। उन्होंने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इस बीच उन्होंने अपना रिसर्च प्रोफाइल बनाया। दो जर्नल और तीन रिसर्च रिव्यू आर्टिकल भी लिखे। इस आधार पर उनके यूनिवर्सिटी ने उन्हें एनालाइज किया और अमेरिका के कुछ यूनिवर्सिटीज से उन्हें पीएचडी के लिए ऑफर आए, जिसमें से उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ हयूस्टन को केमिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी करने के लिए चुना।
2.50 लाख रूपए प्रतिमाह मिलेगी छात्रवृत्ति
अलोक को यह 1.75 करोड़ की फैलोशिप एक ही बार में नहीं मिल जाएगी, बल्कि यह फेलोशिप उन्हें हर महीने चार साल तक मिलेगी। उन्हें पीएचडी की पढ़ाई के दौरान लगभग 2.50 लाख रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति के साथ प्रेसिडेंशियल फेलोशिप और फ्री ट्यूशन का लाभ भी मिलेगा। जहानाबाद से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए आलोक ने मगध सुपर 30 के लिए चयन हुआ था।
कैंसर का जल्दी पता लगाने पर करेंगे काम
आलोक ने ह्यूस्टन जाकर पीएचडी के दौरान कैंसर के इलाज के लिए बेहतर डायग्नोसिस टेक्निक लाने का सोचा है, जिसके जरिए कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाए, ताकि मरीज को बहुत सारे टेस्ट से गुजरना ना पड़े। आलोक का कहना है कि अगर मरीज के अंदर कैंसर को एक ही टेक्निक से एक ही बार में डिटेक्ट कर लिया जाए, तो ऐसे टाइम भी बचेगा और मरीज की जान भी बच जाएगी। इसके लिए उन्होंने डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स का इस्तेमाल करने का सोचा है।



Comment here