Breaking News

कमजोर पड़ा मानसून..अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश के आसार:आज बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिसके कारण से भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इनमें किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश को लेकर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सुपौल, अररिया, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया।

हालांकि बिहार में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 15 जुलाई से 20 जुलाई तक मानसून कमजोर रहेगा। इन 5 दिनों में बारिश कम ही होगी।

गुरुवार को पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। 20 शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।

मधेपुरा के चौसा क्षेत्र स्थित बलौरा में कटाव तेज होने लगा है।

बिहार में 15 से 20 जुलाई तक कमजोर रहेगा मानसून

बिहार में 15 से 20 जुलाई तक मानसून कमजोर रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी, तो कुछ स्थानों पर तेज धूप होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की ऊंचाई शुक्रवार से कम होने के आसार हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.