Breaking News

कुख्यात अपराधी टॉफी यादव हथियार के साथ गिरफ्तार:जिला के टॉप 10 अपराधियों के सूची में था शामिल

मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए जिला के टॉप टेन अपराधियों के सूची में शामिल शातिर अपराधी टॉफी राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर पिस्तौल तान दिया। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार अपराधी टॉफी यादव

पुलिस को देखते ताना पिस्तौल।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोला निवासी कुख्यात अपराधी टॉफी यादव अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया एकता नगर में एक किराया के मकान में छिपा हुआ है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वो पुलिस पर पिस्तौल तान दिया। लेकिन वहां मौजूद एसटीएफ के जवानों ने एके-47 के नोक पर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उस पर अहियापुर थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को अहियापुर थाने की पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। उसके अन्य साथियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दे, कि टॉफी यादव जिला के टॉप 10 के अपराधियों के लिस्ट में शामिल है।

मौके पर मौजूद पुलिस

मौके पर मौजूद पुलिस

सिविल ड्रेस में पहुंची थी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसटीएफ पहले सिविल ड्रेस में पहुंची। जांच पड़ताल के बाद जानकारी को सत्य पाया। इसके बाद सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में अहियापुर, ब्रह्मपुरा, सदर थाना समेत क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची। घर को चारो तरफ से घेर लिया गया। उसके बाद टॉफी यादव को गिरफ्तार किया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.