Breaking News

नवादा में रे’प पीड़िता को जान से मा’रने की धम’की:किशोरी की SP से गुहार, कहा-आरोपी का भाई बम से घर उड़ाने की भी दे रहा धमकी

नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र के एक गांव की रेप पीड़िता न्याय की गुहार लगाने के लिए गुरुवार को एसपी को आवेदन देने समाहरणालय पहुंची। किशोरी पीड़िता ने बताया कि मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 20 जून 2023 को गांव के एक युवक ने मेरे साथ रेप किया था।

कौवाकोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन दुष्कर्म करने वाले युवक के भाई द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। इसी को लेकर एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगा रही हूं।

पीड़िता बोली कि पूरा मामला कौवाकोल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी पर 376 , 506, पॉक्सो एक्ट सहित एसीएसटी मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने रेप करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके भाई के द्वारा लगातार जान मारने की धमकी दी जा रही है।

वहीं बम से घर को उड़ा देने का भी बात कही जा रही है। हम लोग काफी भयभीत हैं।इसी को लेकर एसपी के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही हूं। नाबालिग पीड़िता ने कहा है कि अगर न्याय नहीं मिल पाया तो हम लोग तो कुछ कर नहीं पाएंगे, लेकिन धमकी देने वाले लोग या तो मेरे भाई को मार देंगे। घर को बम से उड़ा देंगे।

स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हूं, लेकिन थाना द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण ही एसपी के पास पहुंची हूं। उम्मीद है कि नवादा के एसपी द्वारा इस पूरे मामले को संज्ञान ली जाएगी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.