Breaking News

गरमी से राहत के अनुमान:24 घंटे में फिर से मानसून सक्रिय होने और तीन दिनों तक बारिश के आसार

इस माह मानसून सक्रियता बढ़ने और बारिश का मौसम विभाग का अनुमान अब तक फेल रहा है। जिले में झमाझम बारिश हाेने के अनुमान के विपरीत लाेग लगातार बढ़ रही उमसभरी गर्मी से परेशान हाे रहे हैं। जबकि, मौसम विभाग ने चार-पांच जुलाई काे और नाै जुलाई से तीन दिनाें तक लगातार अच्छी बारिश हाेने का अनुमान जताया था।

दाेनाें बार के दावाें के बावजूद जिले में अब तक मानसून की झमाझम बारिश नहीं हुई है। हालांकि, इस दाैरान आसमान में बादल जरूर छाते रहे। ज्ञात हाे कि जिले में 30 जून काे सर्वाधिक 85 मिमी बारिश हाेने के बाद से अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इधर, एक जुलाई काे अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में लगातार वृद्धि के कारण उमसभरी गर्मी काफी बढ़ गई है।

साेमवार काे अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री अधिक 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पुरवा हवा में सुबह में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत और दोपहर में भी 72 प्रतिशत रहने से तापमान से चार से पांच डिग्री अधिक के बराबर गर्मी का अहसास हाे रहा है।

मौसम विभाग ने 24 घंटे में इस क्षेत्र में मानसूनी सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। 14 जुलाई तक अच्छी बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। बारिश के दाैरान मेघगर्जन, वज्रपात और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि संभव है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.