Breaking News

मुजफ्फरपुर में बैंक लु’टेरा गिरोह के 5 गुर्गे अ’रेस्ट:3 कट्टा, 6 कारतूस, 2 बाइक और चार माेबाइल बरामद

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बैंक लुटेरे गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन हथियार, गोली, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। वही, मौके से 3 अपराधी फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की लालुछपरा बाजार स्थित एसबीआई बैंक लूट की साजिश कुछ अपराधी रच रहे है। सूचना के आधार पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में पारू पुलिस ने दल बल के साथ छापेमारी की। इस दाैरान तीन बाइक पर सवार अपराधी एसबीआई बैंक की ओर जाते दिखे। एसबीआई बैंक के समीप टीम पहुंची।

जब्त हथियार

जब्त हथियार

बैंक के समीप एक पान गुमटी के पास तीन बाइक पर सवार 8 अपराधी देखे गए। इसी दौरान अपराधियों की नजर पुलिस पर पड़ गई। अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने 5 अपराधी को दर दबोचा, जबकि तीन भागने में सफल रहे।पकड़े गए अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, 6 कारतूस, दाे बाइक व चार मोबाइल बरामद की गई।

गिरफ्तार अपराधियों में सरैया थाना के माणिकपुर गांव निवासी अमन कुमार, राजन राउत, जीतू कुमार, दीवार कुमार और पारू थाना के लालु छपरा के दीपक कुमार शामिल हैं। फरार हुए इनके तीन साथियों की भी पहचान कर ली गई है। इस मामले को लेकर एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन न जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी बैंक से कैश लूटने के फिराक में थे। गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.