Breaking News

‘तेजस्वी को फंसाया जा रहा है’:राबड़ी देवी बोलीं- बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों पर हो रही कार्रवाई,

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। विधान परिषद की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन से बाहर निकलीं राबड़ी देवी ने कहा कि सदन में कोई नोकझोंक नहीं हुई। उनसे जब पूछा गया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर चार्जशीट होने के बाद बीजेपी अब उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग तो इसकी मांग करेंगी ही। लेकिन हम लोगों को फंसाया जा रहा है।

पीएम मोदी पर किया वार

राबड़ी देवी ने कहा कि एक ही केस में बार-बार चार्जशीट किया जा रहा है। हम लोगों के साथ गलत किया जा रहा है। बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों को परेशान किया जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने वादे को पूरा नहीं किया। खाते में कहां पैसे आए, युवाओं को नौकरी देना का वादा भी पूरा नहीं किया गया।

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि देश का पैसा लूटकर पूरे देश में बीजेपी कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जिलों में फाइव स्टार की तर्ज पर भाजपा कार्यालय बनाए जा रहे हैं। देश को लूटकर पार्टी चलाई जा रही है। विपक्षी पार्टी भाजपा तेजस्वी यादव पर सीबीआई चार्जशीट के मुद्दे पर सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी की और डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग की। उच्च सदन बिहार विधान परिषद में सोमवार सो मानसून सत्र की शुरुआत होने के बाद शोक प्रस्ताव के बाद पहली पाली में ही कार्यवाही समाप्त कर दी गई।

बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होते ही परिषद पोर्टिको में बीजेपी के विधान पार्षदों ने जबरदस्त हंगामा किया। हंगामे के दौरान सभी नेताओं ने एक सुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा। इस दौरान बीजेपी के विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार शिक्षकों का अपमान कर रही है। बीजेपी विधान पार्षद ने कहा कि शिक्षक भर्ती नियमावली में कई खामियां हैं। उन खामियों को सरकार दूर करे और साधारण तरीके से शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया अपनाएं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि 13 जुलाई को हम सभी लोग शिक्षकों के मुद्दे को लेकर गांधी मैदान से राजभवन मार्च के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.