समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पूजा कमेटी के लोगों का कहना है कि दिन के 10 बजे तक करीब 30 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया है। बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। जुट रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं 70 महिला और पुलिसकर्मियों को जगह जगह लगाया गया है।

जलाभिषेक करते श्रद्धालु
जाएजा लेने पहुंचे DSP और SDO
उधर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खुद सदर DSP संजय कुमार पांडेय और SDO पहुंचे। इस दौरान अपने जगह पर उपस्थित नहीं पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई। सुबह ही महादेव के श्रृंगार और पूजा के बाद आम लोगों के लिए पट खोल दिया गया, जिसके बाद जलाभिषेक करने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। दिन चढ़ने के साथ ही फिर बढ़ती चली गई।

परिसर में जुटी भीड़
CCTV कैमरे से हो रही थी निगरानी
मंदिर परिसर में पैकेट और महिलाओं के सोना चांदी पर हाथ मारने वाले बदमाशों पर नजर रखने के लिए मंदिर के गर्भ गृह में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, जहां से निगरानी की जा रही है। बावजूद कुछ लोगों के गहने गायब होने की सूचना है।



Leave a Reply