मुजफ्फरपुर में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी का बेटा सीए बना है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा निवासी वकार के सीए बनने की कहानी काफी संघर्षपूर्ण है। परीक्षा के दो दिन पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। वकार ट्यूशन पढ़ा कर किताब खरीदता था और अपनी जरूरतों को पूरी करता था। उसके पिता बिहार यूनिवर्सिटी में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी (दफ्तरी) की नौकरी करते है। वकार के सीए बनने से परिजनों में खुशी का माहौल है।

पत्नी को मिठाई खिलाता वकार।
जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा निवासी मो. अंगेज के 28 वर्षीय पुत्र वकार आजम सीए बन गया है।
बता दें कि मो. अंगेज बिहार यूनिवर्सिटी में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी की नौकरी करते है। वकार आजम ने 10वीं की पढ़ाई रेड रोज चिल्ड्रंस एकेडमी से किया। 12वीं कि पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल से किया। उसके बाद कर्नाटक ओपेन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और एमबीए किया। सीपीटी 2013 में पास किया।
आइपीसीसी का पहला पेपर 2014 और दूसरा 2016 में पास किया। उसके बाद मुंबई में 3 साल का आर्टिकलशिप किया। दो साल कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुआ। उसके बाद 21 अक्टूबर 2021 को उन्हें सीए फाइनल ग्रुप 2 का एग्जाम देना था, लेकिन एग्जाम से दो दिन पहले उनकी मां का देहांत हो गया। वो काफी हतोत्साहित हो गया था। फिर भी अपने मनोबल को मजबूत किया और अपनी पढ़ाई जारी रखी।

पिता और पत्नी के साथ वकार
बता दें कि मई 2022 में वकार आजम ने शादी कर लिया। वकार दो भाई और दो बहन है। चारो भाई बहन में वो तीसरे नंबर पर है। वकार के पिता बिहार यूनिवर्सिटी में दफ्तरी के पद पर नौकरी करते है। जनवरी में वो रिटायर्ड हो गए थे। लेकिन उन्हें अक्टूबर तक एक्सटेंशन मिला है। वर्तमान में वो दफ्तरी की नौकरी कर रहे है।



Leave a Reply