Breaking News

सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोता..फिर गांव में घुमाया:बकरी चोर के आरोप में शख्त की जमकर पिटाई

मुजफ्फरपुर में एक शख्स शनिवार की रात बकरी और साइकिल चोरी कर रहा था। इसी दौरान घरवाले उठ गए और शख्स को रंगेहाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने रात में ही उसकी जमकर पिटाई की। फिर रविवार दोपहर को सजा देने के लिए पंचायत बैठी। पंचायत की फरमान पर शख्स का सिर मुंडवाया गया। इसके साथ ही चेहरे पर कालिख पोता, फिर जूते-चप्पलों का माला पहचाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरैल गांव का है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

लोगों ने चोर का सिर मुंडवाने के बाद पहनाई जूते की माला।

लोगों ने चोर का सिर मुंडवाने के बाद पहनाई जूते की माला।

वीडियो में दिख रहा है कि गांव के एक व्यक्ति आरोपी शख्स के चेहरे पर कालिख पोत रहा है। इस ढोल-बाजे के साथ गांव में घुमा रहा है। आरोपी शख्स वीडियो में डरे-सहमे दिख रहा है। आरोपी शख्स भी उसी गांव का ही रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक देर रात साइकिल और बकरी चोरी करने पहुंचा था। चोरी करने से पहले ट्रांसफार्मर से बिजली काट दी। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

पूरे गांव में चोर को घुमाया गया।

पूरे गांव में चोर को घुमाया गया।

गायघाट थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस की टीम गांव में पहुंचकर जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.