Breaking News

बिहार में उफान पर गंगा और गंडक..कटाव का खतरा:10 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट; 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंगा, गंडक, कोसी और बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। नदियों के आसपास के इलाकों में कटाव का खतरा बना हुआ है। लोग अब सुरक्षित जगहों पर पलायन कर रहे हैं।

इधर, मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने रविवार को तेज बारिश को लेकर प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 5 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में 9 जुलाई से 12 जुलाई तक तेज बारिश होगी।

इस दौरान पटना सहित दक्षिण बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

कैमूर के भभुआ में 15 मिनट हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

कैमूर के भभुआ में 15 मिनट हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

कैमूर में सड़कों पर भरा पानी

कैमूर का एकता चौक 15 मिनट की बारिश में जलमग्न हो गया। सड़कों पर पानी जमने लगा जिससे उधर से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और दुकानदारों ने बताया कि हल्की बारिश में ही मेन रोड पर भारी जलजमाव हो गया। अगर इससे अधिक बारिश होगी तो हम लोगों के दुकानों और घरों में पानी घुसने लगेगा। वहीं स्कूल आने जाने वाले बच्चों का कहना है कि छुट्टी होने के बाद घर जाने में दिक्कत हो रही।

इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिले में भारी बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.