दिल्ली के निजामुद्दीन के बाद अब बिहार के नालन्दा में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम ने राज्य सरकार की परेशा’नियां बढ़ा दी है.14 और 15 मार्च को नालंदा जिले के बिहारशरीफ के शेखना मस्जिद में हुए जमात में तकरीबन 640 लोग शामिल हुए थे.
जिला प्रशासन द्वारा आ’पदा विभाग के पास भेजे गए पत्र से पूरा मामला का खुलासा हुआ है. इस गोपनीय पत्र में कहा गया है कि 14 और 15 मार्च को नालंदा जिले के बिहारशरीफ के शेखना मस्जिद में हुए एक जमात में तकरीबन 640 लोग शामिल हुए थे, जिसमें दरभंगा के भी 12 लोग थे.

मस्जिद में जमात होने के कई प्रमाण आज भी है कॉमनिटी हॉल के बाहर अभी भी पंडाल लगा हुआ है और आज भी लाउडस्पीकर उसी छत के ऊपर बंधा हुआ है इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है ।
स्थानीय लोगो का कहना है की यहाँ जमात होना पूर्व से निर्धारित था , इसमें किसी की कोई साजिश नही है और ना ही कोई छुपा हुआ है लॉक डाउन होने के कारण लोग जहाँ तहा फसे हुए है इस मामले में जिला प्रसाशन की टीम कुछ भी बोलने को तैयार नही है मगर शेखना मोहल्ले के ही लोग इस बात की पुष्टि कर रहे है की यहाँ जमाती पहुचे थे ।



Leave a Reply