Breaking News

छपरा में सर्जरी कर निकाला 4 किलो का ट्यूमर:छपरा में तीन डॉक्टरों की टीम ने कर दिखाया कमाल

छपरा शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मैटरनिटी सेंटर में एक महिला का सफल ऑपरेशन कर 4 किलो का ट्यूमर निकाला गया। इस जटिल और बड़े ट्यूमर को निकालने ले लिए तीन डॉक्टरों की टीम में चार घंटे तक ऑपरेशन किया। इतने बड़े ट्यूमर का छपरा में सफल सर्जरी करना मेडिकल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मांझी थाना क्षेत्र ताजपुर के मटियार गांव निवासी श्री भगवान यादव की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी को पेट दर्द के शिकायत होने पर संजीवनी नर्सिंग होम में लाया गया। महिला ने चिकित्सक को बताया कि बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही है। डॉ. अनिल कुमार ने जांच उपरांत अल्ट्रासाउंड किया, तो पता चला कि महिला के पेट में बड़ा ट्यूमर है। जिसके बाद एक टीम बनाकर ऑपरेशन शुरू किया गया। 4 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद चार किलो का ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन टीम में डॉ. संजू प्रसाद, डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार मौजूद थे।

कई साल से था पेट में दर्द

महिला के परिजनों ने बताया कि कई साल से पेट में दर्द हो रहा था। मेडिकल से दवा लेकर खिला दी जाती थी। हाल के दिनों में बहुत ज्यादा तकलीफ बढ़ गई। तो हम लोग संजीवनी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि पेट में ट्यूमर है। उसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाल दिया।

क्या कहते हैं डॉक्टर

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अनिल कुमार और डा विशाल कुमार ने बताया कि यह क्रिटिकल ऑपरेशन था ट्यूमर के कारण महिला की ब्लीडिंग हो रही थी। महिला की जान को भी खतरा था। चार घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर का वजन चार किलो है। महिला की हालत ठीक है। निकला गए ट्यूमर को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की ट्यूमर का नेचर क्या है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.