BIHARBreaking NewsBUXARSTATE

BreakingNews: बक्सर के दो व्यक्ति पाये गए कोरोना पॉजिटिव, बिहार में 74 पहुंची मरीजों की संख्या…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना (Patna) से आ रही है जहां कोरोना (Coronavirus) के दो नए केस सामने आए हैं. जांच के दौरान बक्सर (Buxar) के दो मरीजों में कोरोनावायरस (Corona Positive) पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज बक्सर जिला के रहने वाले हैं और दोनों की उम्र क्रमश: 35 और 67 साल है.
बंगाल की रही है ट्रैवल हिस्ट्री
बिहार सरकार द्वारा बनाए गए जांच लैब में दोनों मरीजों में कोरोना वायरस पाये जाने की पुष्टि हुई है. जानकारी के मुताबिक दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रही है. सबसे अहम बात यह है कि बिहार के बक्सर में पहली बार कोई कोरोना का मरीज पाया गया है. इसके साथ हे बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है.

12 घंटे के भीतर 6 नए मरीज
बिहार में 12 घंटे के भीतर 6 नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि राज्य में बुधवार से ही एम्स पटना में भी सैंपल जांच शुरू हुई है और अब राज्य के 6 जांच सेंटरों पर कोरोना जांच हो रही है.

सबसे अधिक मरी”ज सीवान से
मालूम हो कि बिहार में इस बीमा”री की च’पेट में आने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या सीवान से है. राज्य में जहां कुल 72 मरीज कोरोना के हैं जिनमें से अकेले सीवान के 29 हैं.
देश में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौ’त, संक्रमितों की संख्या 11,933 पर पहुंची
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 12,380 केस आ चुके हैं. इसमें से 1489 ठीक हुए हैं और 414 की मौ’त हो गई है. दूसरे फेज के लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है. लेकिन, महाराष्ट्र में 165, गुजरात में 105, मध्य प्रदेश मे 42, राजस्थान में 25, उत्तर प्रदेश में 19 और पश्चिम बंगाल में 18 मरीज मिले.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.