Breaking News

महिला को सांप ने काटा…झाड़-फूंक में गई जान:हालत बिगड़ी तो ले गए जमुई सदर अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

झाझा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव में मंगलवार की देर रात सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे पास के तांत्रिक के पास ले गए और घंटों इलाज कराया। जब उसकी हालत गंभीर होने लगी तो उसे अस्पताल लाया गया। बुधवार को वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव निवासी पिंटू यादव की 32 वर्षीय पत्नी गुलाबी देवी के रूप में की गई है। दिघरा गांव निवासी पिंटू यादव की पत्नी गुलाबी देवी खाना खाकर अपने रूम में सोने चली गई। सोई अवस्था में रात करीब 10 बजे उसे एक सांप ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे गांव के ही एक तांत्रिक के पास ले जाया गया। घंटों तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक की गई।

बुधवार की सुबह महिला की हालत गंभीर होने लगी तो तांत्रिक ने उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि महिला को सांप काटे घंटों हो गया था और झाड़-फूंक कराने में उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

आखिरी समय में अस्पताल लाया गया था। कुछ घंटे पहले लाया जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। मृतक महिला के रिश्तेदार विकास कुमार ने बताया कि सोने के दौरान ही उसे सांप ने काट लिया। तांत्रिक शिक्षण को कराने के चक्कर में नहीं रहते तो उसकी जान बच जाती।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.