Breaking News

देसी कट्टा सटाकर सो रही महिला से रेप की कोशिश:बांका में घर में घुसा युवक, दी जान लेने की धमकी; शोर होने पर भागा

बांका में मंगलवार की रात देसी कट्टा के बल पर एक महिला के साथ रेप का प्रयास किया गया है। वहीं, हाथापाई होने के बाद आरोपी देसी कट्टा मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद किया है। घटना मंगलवार देर रात 11 बजे की है। बुधवार को महिला ने आवेदन दिया है।

रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घटना घटी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि देर रात खाना खाने के बाद मैं घर में सोई हुई थी। मेरा पति किसी काम से बाहर गया था। मैं घर में अकेली थी। फायदा उठाकर मेरे ही गांव का मिथुन कुमार यादव, घर के पीछे की दीवार से छलांग लगाकर अंदर प्रवेश कर गया। अचानक मेरे बेड पर आकर रेप करने का प्रयास करने लगा।

मेरे विरोध करने पर मिथुन ने देसी कट्टा दिखाते हुए जान से मारने का धमकी दी। हम दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। वह कहने लगा कि ज्यादा बोलोगी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। हाथापाई के दौरान हल्ला करने के बाद परिजन सहित आसपास के लोग पहुंचे। आरोपी मौके पर देसी कट्टा छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौके से देसी कट्टा बरामद हुआ है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस से जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.