Breaking News

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली मामला:अपराधियों ने शराब पार्टी के दौरान की थी फायरिंग, पत्नी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी थी। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया था। प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। पटना में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद देर रात परिजन शव को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे और उनका अंतिम संस्कार किया।मनियारी थाना में पत्नी ने मनियारी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

अस्पताल में इलाजरात्त राजीव सिंह

अस्पताल में इलाजरात्त राजीव सिंह

पुलिस के दिए आवेदन में वंदन देवी का कहना है कि राजीव सिंह 20 वर्षों से जमीन खरीद बिक्री के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। विगत 5 वर्षों से माधोपुर सुस्ता निवासी बुलबुल राय के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे थे। बुलबुल राय के यहां उनका रोज का आना जाना और बैठकी था। घटना के दिन बुलबुल राय के पिता गुरुचरण राय उनके घर पर आए और राजीव सिंह को बुलाकर ले गए। गोली लगने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से राजीव सिंह को घायल अवस्था में उनके पड़ोसी अजय कुमार तिवारी के घर के बाहर लाकर छोड़ कर वापस लौटने लगे।

इस बीच अजय कुमार तिवारी घर से बाहर आ गए और उसकी मोटरसाइकिल अपने कैंपस में खड़ा कर दिया। इसी बीच वंदना देवी भी वहां पहुंच गई। गुरु चरण राय ने कहा कि इनका इलाज करवाइए, मुझे सब पता है, किसने गोली मारी है। ऐसा कह कर गुरु चरण वहां से चला गया। घायल अवस्था में राजीव सिंह को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

पटना जाने के दौरान रास्ते में भगवानपुर के आसपास राजीव सिंह ने आख खोला और बुलबुल शब्द के उच्चारण के बाद पुनः बेहोश हो गए। बीते 15 दिनों से राजीव सिंह काफी डिस्टर्ब चल रहे थे। जब भी किसी का फोन आता था, तो वो चौक जाते थे। कभी-कभी फोन पर बातचीत करने के उपरांत सहमे-सहमे से दिखते थे। इस बीच के कॉल डिटेल से काफी कुछ ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो मुझे न्याय दिलाने में सहायक होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.