Breaking News

नेपाल में बारिश से उफान पर गंडक:पटना में भी गंगा-पुनपुन का जलस्तर बढ़ा; 6 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश-बिजली का अलर्ट

बिहार में मानसून पूरी तरीके से एक्टिव है। प्रदेश के सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। नेपाल में हो रही बारिश के कारण बगहा में गंडक नदी उफान पर है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण मंगलवार को पटना में गंगा और पुनपुन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।

इधर, दरभंगा में मंगलवार को बारिश के चलते कई स्कूल और सड़कें डूब गई हैं। स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में भी बुधवार यानी आज बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर के पूर्वानुमान जारी किया है।

सूबे में वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट है। कहीं-कहीं हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे चल सकती है। पूरे राज्य में मंगलवार तक 207.3 एमएम बारिश होनी थी। अब तक 154.2 एमएम बारिश हुई है। जो की औसत से 26 प्रतिशत कम है।

समस्तीपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रूक-रूक कर हल्की बारिश हो रही है।

समस्तीपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रूक-रूक कर हल्की बारिश हो रही है।

जानिए मानसून कैसे बिहार को कर रही प्रभावित

पटना मौसम विभाग के मुताबिक ‘मानसून ट्रफ रेखा फिरोजपुर, करनाल, डाल्टेनगंज, दीघा से गुजर रही है। एक ट्रफ उप हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार से होकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से औसत 5.8 किलोमीटर ऊपर गुजर रही है।

इस कारण अगले 24 घंटो के दौरान बिहार के उत्तर, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व के अधिकांश स्थानों पर और दक्षिण पश्चिम भाग के कई स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

पटना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू

पटना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर में 0.11 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को गांधी घाट का जलस्तर 44.70 मीटर था, वही मंगलवार को गांधी घाट का जलस्तर 44.81 मीटर दर्ज किया गया है। हालाकि अभी गंगा खतरे के निशान से नीचे है। गांधी घाट पर डेंजर लेवल 48.60 मीटर है।

पुनपुन नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान 0.32 मीटर जलस्तर बढ़ा है। सोमवार को जलस्तर 44.50, वही मंगलवार को यहां का जलस्तर 44.82 मीटर दर्ज किया गया है। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गई है। सोमवार को मुजफ्फरपुर में नदी का जलस्तर 45.32 मीटर, वहीं मंगलवार को नदी का जलस्तर 45.27 मीटर दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.