Breaking News

मुजफ्फरपुर के स्कूलों का हाल:कहीं 14 तो कहीं 18 फीसदी बच्चे ही उपस्थित बगैर सूचना के 15 महीने से शिक्षिका गायब

जिले में स्कूलों के निरीक्षण में प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्कूलों की स्थिति सामने आ रही है। इसमें कक्षाओं से बच्चे ही अनुपस्थित नहीं मिल रहे, बल्कि बगैर सूचना के गुरुजी भी स्कूलों से गायब पाए जा रहे हैं। एक या दो दिन से नहीं बगैर सूचना के 15 महीनों से। मामला मोतीपुर प्रखंड के उमव कमालपुर बिथरौल का है। यहां पदस्थापित शिक्षिका कुमारी प्रगति 25 मार्च 2022 के बाद विद्यालय नहीं आई हैं। बगैर सूचना के वे स्कूल से अनुपस्थित हैं। जब निरीक्षण करने टीम पहुंची तो एचएम के स्तर से इसकी जानकारी दी गई।

सकरा प्रखंड के उमवि मूरा की भी यही स्थिति है। यहां पदस्थापित शिक्षक रवि शेखर कुमार बगैर सूचना के पिछले 6 महीने से गायब हैं। स्कूलों का हाल यह है कि कहीं नामांकन की तुलना में 14 फीसदी तो कहीं 18 फीसदी बच्चे ही उपस्थित हैं। हद तो तब हो गई जब कटरा प्रखंड के उमवि अंबेडकर नगर की शिक्षिका कुमारी भारती विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के बाद अनुपस्थित हो गईं। जब टीम निरीक्षण करने पहुंची तो वे विद्यालय से अनुपस्थित थीं।

जिले में दूसरे दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के 625 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें अधिकारियों से लेकर संभाग प्रभारियों ने अहम भूमिका निभाई। इधर, डीएम ने शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निरीक्षण में सहयोग करने का आदेश दिया। डीईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों का निरीक्षण में बगैर सूचना गायब रहने वाले जिले के 10 शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनका वेतन बंद किया गया है। कहा कि अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

बगैर सूचना के गायब 10 शिक्षकों का वेतन किया गया बंद

स्कूलों का हाल : 1

स्कूल : राजकीयकृत श्री विश्राम सिंह प्लस टू उमावि रोहुआ मुशहरी

कुल नामांकित – 696 स्टूडेंट्स

उपस्थिति – 104

उपस्थिति का प्रतिशत : 14.94

स्कूल में कुल शिक्षक – 22

अवकाश में शिक्षक – 2

स्कूलों का हाल : 2

स्कूल का नाम : राजकीय प्राथमिक विद्यालय शास्त्रीनगर नगर क्षेत्र

कुल नामांकित – 81

उपस्थिति – 15

उपस्थिति का प्रतिशत – 18.51

कुल शिक्षक – 3

अवकाश में शिक्षक – 1

स्कूलों का हाल : 3

स्कूल का नाम : राजकीय मवि रोहुआ मुशहरी

कुल नामांकित – 480

उपस्थिति – 252

कुल शिक्षक – 25 अवकाश में – 3

उपस्थिति का प्रतिशत – 52.5

निरीक्षण में गायब रहे इन शिक्षकों का बंद किया गया है वेतन

  • शशि शेखर ठाकुर – उमवि पुपरी, कुढ़नी
  • रवि शेखर कुमार – उमवि मूरा, सकरा
  • मो. अली अकबर और वेद प्रकाश – प्रावि सेमरा ननकार उर्दू, साहेबगंज
  • नीरज कुमारी – प्रावि तरावां – साहेबगंज
  • कुमारी प्रगति – उमवि कमालपुर बिथरौल – मोतीपुर
  • शहजाद नजमी – प्रावि पहाड़चक मुशहर – मोतीपुर
  • जयलाल भक्त – प्रावि बसंतपुर सिंगहा टोला – पारू
  • कहकशा परवीन – उमवि महेशपुर, बंदरा
  • कुमारी भारती – उमवि अंबेडकर नगर, कटरा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.