Breaking NewsDEOGHARJHARKHANDRANCHI

प्रतिदिन सैकड़ो गरीबों को राशन और दूध पहुंचा रहें डाक बम सेवा समिति के सदस्य, देखें तस्वीरें…

प्रतिदिन सैकड़ो गरीबों राशन और दूध पहुचा रहें डाक बम सेवा समिति के सदस्य। बोकारो : दिहाड़ी मज़दूर, गरीब, असहाय, बेरोजगार आदि कई अन्य लोग जो कोरोना महामारी के कारण आपदा की इस घड़ी में निष्क्रिय हो चुके है और गरीबी व भुखमरी की जिंदगी जीने के आतुर हो चुके है,ऐसे गरीबों को भी नि:शुल्क दूध और खाद्य सामग्री वितरण करने का सराहनीय कार्य बोकारो जिले के चास कि संस्था डाक बम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हर दिन पूरे दम खम से कर रही है ।

संस्था के सचिव मुकेश राज रॉय ने बताया कि पिछले 22 दिनों से हमारी संस्था के सभी सदस्य पूरी लगन से गरीबों कि सेवा में लगे हुए हैं। श्री रॉय ने हमारे संवाददाता को बताया कि कभी खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है तों कभी दूध का ऐसे से प्रशासन के सभी मानक नियमों का पालन जैसे सामाजिक दूरी , मास्क लगना वितरण के समय अपने हाथ को सेनिटायज किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने की दिशा में देश भर में लॉकडाउन होने के कारण आर्थिक संकट का सामना करने वाले परिवारों को खाद्य सामग्रियों व दूध को नि:शुल्क वितरित कर मानवीयता दर्शाने का कार्य हो रहा है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.