Breaking News

मुजफ्फरपुर में नकाबपोश अप’राधियों ने लु’टा बैंक:उत्तर बिहार ग्रामीण से 9.43 लाख की लूट, कर्मी और ग्राहकों को कमरे में किया बंद

मुजफ्फरपुर में नकाबपोश अपराधियों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर 9.43 लाख रुपए लूट लिए। तीन अपराधी बैंक के भीतर घुसें थे। सभी ने मास्क लगाया था। सभी के पास हथियार थे। मामला जिलें के मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरिगामा की है। जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है की 3 से 4 की संख्या में अपराधी बैंक में पहुंचे थे। बैंक के भीतर घुसने के बाद कर्मी और ग्राहक को बंधक बना लिया। सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जमकर लूटपाट की। कुछ ग्राहक से भी पैसे ले लिया गया। इस दौरान करीब 9 लाख 43 हजार से अधिक की लूट कर ली गई है। जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं अपराधी के भागने के बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद आसपास के स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।

लोगों ने इसकी सूचना मीनापुर थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने घटना की जांच की। बैंक कर्मियों और ग्राहक से घटना के संबंध में जानकारी ली। आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधियों को चिह्नित किया जा सके।

वहीं मामले में एसएसपी राकेश कुमार का कहना है कि बैंक लूट की सूचना मिली है। मीनापुर के गोरीगामा में लूट हुई है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। तीन अपराधी बैंक में घुसे थे। सभी ने मास्क लगाया था। बैंक के अंदर तीन स्टाफ और कुछ ग्राहक थे। उन्हें एक कमरे में बंद किया गया है। छानबीन की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार तीन अपराधी बैंक में घुसे थे। रूपए फरार हो गए। जब बैंक से ग्राहकों ने शोर मचाया तो मामला सामने आया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.