मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं कृष्णा बम
कृष्णा बम बाबा की ऐसी भक्त हैं जो कोरोना काल के पहले तक 38 बार डाक बम जा चुकी हैं. पिछली बार वे 39वीं बार बाबा को जल चढ़ाया. कृष्णा बम इतनी शुमार हैं कि बाबा का हर भक्त उनको जानता है. कृष्णा बम की भक्ति ऐसी है कि उनके इंतजार में श्रावणी मेले के आयोजक भी रहते हैं. सोमवार को जैसे ही कृष्णा बम के आने की सूचना आयोजकों (प्रशासन) को मिली तो सभी उनके सम्मान की व्यवस्था मे जुट गए. सुल्तानगंज में उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया था।
कृष्णा बम बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चकवासु की रहने वाली है. उनका जन्म वैशाली जिले में हुआ. शादी के बाद उन्होंने 1967 में मैट्रिक की परीक्षा पास की. राजनीति विज्ञान से बीए किया. फिर वे सरकारी टीचर बनीं. कृष्णा बम का भगवान शिव के प्रति प्रेम ऐसा है कि वे पाकिस्तान तक भी गईं. वो डाक बम जाती हैं जिसमें 24 घंटे के अंदर जल चढ़ाया जाता है. बिना रुके वो 105 किलोमीटर की यात्रा करती थी




Comment here