मुजफ्फरपुर जिले में तमंचे पर डिस्को का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरूराज थाना क्षेत्र के परसौनी नाथ पंचायत की है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

हाथ में हथियार लेकर डांस करता युवक
बरुराज थाना क्षेत्र का है मामला
बता दें कि जिले के बरुराज थाना क्षेत्र से एक बार फिर से तमंचे पर डिस्को का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी गानों के साथ तमंचे पर डिस्को का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तमंचे पर डिस्को का वायरल वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह वीडियो बरूराज थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के परसौनी नाथ पंचायत के मुखिया के छोटे भाई विक्रम खारिया का है। भोजपुरी गानों पर बार-बालाओं के साथ हाथ में हथियार लिए झूम रहा है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक दो नहीं, बल्कि कई युवा बार बालाओं के साथ ठुमका लगा रहे हैं। हाथ में हथियार भी लिए हुए हैं। नर्तकी के इर्द-गिर्द घेरा बना कर सभी डांस कर रहे हैं। बताया जा रहा है
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
वहीं पूरे मामले पर बरूराज थाना अध्यक्ष संजीव दुबे ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply