कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने दूसरे चरण के लॉकडाउन में और स’ख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क पर सुबह-शाम गश्त बढ़ाने व बेवजह घूमने वालों पर कड़ी का’र्रवाई का आदेश दिया है। साथ ही संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग व जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसएसपी जयकांत भी शामिल थे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि सरकार के निर्देशों का पालन करें, क्योंकि यही एकमात्र रास्ता है, जिसके माध्यम से कोरोना से जीता जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित रखेंगे। सभी चेक पोस्ट पर कराई रखें। वहीं सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि अपनी टीमों के माध्यम से निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में स्क्रीनिंग का कार्य नियमित रूप से करें और यदि किसी में लक्षण मिलता है तो उसका सैंपल जांच के लिए भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में डीडीसी उज्जवल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा आदि थे।




Leave a Reply