बीएन मंडल विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन सेशन 2023-27 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। आवेदन के लिए यूएमआईएस पोर्टल तीन जुलाई को खुलेगा। 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।
नोडल पदाधिकारी प्रो. शशिभूषण ने बताया कि नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विवि अंतर्गत 32 कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई होती है। स्नातक पार्ट वन में 67 हजार से अधिक विद्यार्थी नामांकन लेंगे। विज्ञान संकाय में 10254, कला संकाय में 53722 और कॉमर्स संकाय में 3456 सीटें निर्धारित हैं।
150 रुपए लगेगा आवेदन शुल्क
स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए छात्रों को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। छात्र-छात्राएं बीएनएमयू यूएमआईएस डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा चयन सूची जारी की जाएगी। चयन सूची के आधार पर छात्र चयनित कॉलेज में नामांकन लेंगे। विलंब से नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के कारण पिछले साल कई विषयों में सीटें खाली रह गई थी।



Leave a Reply