वाराणसी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल की 02 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था। अब इसकी अवधि में फिर से विस्तार किया गया है। बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस पिछले 16 फरवरी से रद्द है। चार बौद्धिक सर्किटों को जोड़ने वाली यह ट्रेन कैंसिल रहने के कारण बौद्ध टूरिस्टों को भारी परेशानी हो रही है तो वहीं राजगीर से वाराणसी जाने वाले लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर से खुलकर पटना, गया होते हुए वाराणसी तक जाती थी और वापसी में यही ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होते हुए गया, पटना, नालंदा से होते हुए राजगीर पहुंचती थी।

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिलहाल रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों को किया या रद्द
1. गाड़ी सं. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस – वर्तमान में यह ट्रेन दिनांक 28.06.2023 तक रद्द की गयी थी, जिसकी अवधि बढ़ाकर अब 29.06.2023 से 28.07.2023 तक की गयी है।
2. गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस – वर्तमान में यह ट्रेन दिनांक 29.06.2023 तक रद्द की गयी थी जिसकी अवधि बढ़ाकर अब 30.06.2023 से 29.07.2023 तक की गयी है।



Leave a Reply