पिछले 24 घंटे में एसकेएमसीएच की वायरोलॉजी लैब में विभिन्न जिलों से आए 111 सैंपल की जांच के बाद 95 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। बुधवार की देर शाम को माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने रिपोर्ट जारी कर दी है। वायरोलॉजी के वैज्ञानिक, डॉक्टर व तकनीकी कर्मियों ने लगातार 16 घंटे तक सैंपल की जांच की। 13 अप्रैल से अब तक लैब में 124 सैंपल में से 108 की रिपोर्ट जारी की गयी है और सभी नेगेटिव है।
प्राचार्य डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि सुविधा और बढ़ेंगे, लेकिन यह सैंपल आने के औसतन एक दिन की संख्या के आधार पर होगा।

अभी बेहतर काम हो रहा है। माइक्रोबायोलॉजी की जारी रिपोर्ट के अनुसार, गोपालगंज से बीते मंगलवार को 46 व बुधवार को 17 सैंपल आए। लैब जांच में किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह वैशाली से मंगलवार को 13 वह बुधवार को 14 सैंपल आए। इसमें 13 की रिपोर्ट नेगेटिव है। सीवर के सभी 7 सैंपल और सीतामढ़ी के 3 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है। अधीक्षक व माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को एसकेएमसीएच से 11 सैंपल में दो की लैब जांच जारी है। इसी तरह वैशाली से 14 सैंपल देर शाम को आए। इसकी भी जांच जारी है।
Input: Hindustan



Leave a Reply