दिल्ली-एनसीआर में तेज और गर्मी का क’हर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department ) की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्र’भाव से शुक्रवार को मौसम कुछ करवट ले सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले सालों की ओर देखें तो 15 अप्रैल की तिथि में इतना अधिक तापमान 2011 के बाद से कभी नहीं रहा।
प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र, दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 18 और 19 को फिर से तेज गर्मी पड़ेगी, लेकिन 19 की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर दोबारा देखने को मिलेगा। इसके चलते 19 की रात और 20 को दिन में बारिश होने की संभावना रहेगी। 21 अप्रैल से मौसम पुन: गर्म होने लगेगा और तापमान भी बढ़ने लगेगा।

इससे पहले मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को भी दिल्ली वासियों को भी’षण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज धूप दिन चढ़ने के साथ-साथ और तीखी होती गई। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉ’र्ड किया गया जो सामान्य से तीन डि’ग्री ज्यादा है। वहीं, अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
कई जगहों पर 41 के आसपास रहा तापमान
दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 41 डि’ग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इस हिसाब से 15 अप्रैल का दिन भी पिछले 10 सालों का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार पालम में अधिकतम तापमान 40.8, जबकि आयानगर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सामान्य श्रेणी में दर्ज हुआ एयर इंडेक्स
राजस्थान और मध्य पाकिस्तान की ओर से आ रही धूल भरी हवा के कारण बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर का एयर इंडेक्स सामान्य श्रेणी में दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 155 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का 186, गाजियाबाद का 194, ग्रेटर नोएडा का 196, गुरुग्राम का 142 और नोएडा का 184 दर्ज किया गया। सभी शहरों की हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई। दूसरी तरफ दिल्ली का पीएम 2.5 और पीएम 10 भी मंगलवार को बढ़कर 66 और 175 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।




Leave a Reply