Breaking NewsHealth & WellnessInternational

ब्रेकिंग: कोरोना के चलते इस देश में हो गई पैसों की कि’ल्लत, सोना बेचकर पेट भर रहे लोग…

बैंकॉक. कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट पूरे विश्व में व्याप्त है. ज्यादातर प्रभावित देशों में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है, जिसके कारण खाने-पीने की समस्या और कैश कि’ल्लत हो गई है. थाइलैंड के लोगों ने कैश कि’ल्लत की स’मस्या से निपटने के लिए मजबूरी में सोना (Gold) बेचना शुरू कर दिया है. वहां सोने के आभूषण (Gold Jewelery) बेचने वालों का तांता दिखता है. कोरोना वायरस संकट के कारण अर्थव्यवस्था बदहाल है. नकदी की कमी से निपटने के लिए लोग सोना बेच रहे हैं. सोना इस समय अच्छे दाम पर बिक भी रहा है. अमेरिका के अगुवाई में वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं को फिर से मजबूत करने के लिए अरबों डॉलर के प्रोत्साहन उपायों के बीच मंगलवार को सोने का भाव 1,731.25 डॉलर प्रति औंस के सात साल के उच्चतम स्तर को छू गया

कई लोग ने हालिया आर्थिक कठिनाई के समय इस कीमती धातु को बेचकर लाभ कमाने के लिए ललचा रहे हैं. कई थाईलैंडवासी अच्छे समय में निवेश के रूप में सोने के आभूषण खरीदते हैं और जब कीमतें बढ़ती हैं या आर्थिक दिक्कत का वक्त होता है उस वक्त इसकी बिक्री कर देते हैं.

कीमत में 20 फीसदी की तेजी आई
बैंकाक में जहां एक पखवाड़े से लॉकडाउन की स्थिति है, वहां भी सैकड़ों की संख्या में लोग सोने की कीमत में 20 प्रतिशत की तेजी का लाभ काटने के लिए बैंकॉक के चाइनाटाउन, याओवरट आ रहे हैं, जहां वे अपने कंगन, हार और अंगूठियां बेच रहे हैं.

सड़क किनारे खोमचा लगाने वाले 39 वर्षीय तनकम प्रॉमियूयेन ने कहा, ‘मेरे पर कोई बचत नहीं है. इसलिए मैंने पास पड़ा सोना बेचने का निश्चय किया है ताकि इस कठिन समय में जीवन चलाने के लिए कुछ नकदी मिल सके.’ ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जित्ती तांगसिटपाकडी ने कहा कि व्यापारियों ने यहां करोड़ो डॉलर का सोना खरीदा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.