मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र के रमतोमहां गांव में बीते 31 मई को अपराधियों के हमले में बुरी तरह जख्मी संगम सुलभ की मृत्यु 13 जून को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में हो गई थी। शोक संतप्त परिवार से मिलने गुरुवार को अपनी टीम के साथ रमतोमहां पहुंचे पूर्व मंत्री अजीत कुमार। परिजनों को ढांढस बंधाया साथ ही उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर श्री कुमार ने घटना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस राज्य में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं, तभी तो रंगदारी नहीं देने पर दिन के उजाले में धारदार हथियार से हमला कर संगम सुलभ अधमरा कर दिया था।
उन्होंने कहा कि हम इस जुर्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि प्रशासन शीघ्र हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करती है तो हम सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा एक-दो दिन में इस घटना को लेकर हम परिजनों, समाज के बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी से मिलकर अपनी बात उनके समक्ष रखकर न्याय की गुहार करेंगे । यदि समय सीमा के अंदर न्याय नहीं मिला, तो हम सड़क पर उतर कर इस जघन्य अपराध के खिलाफ संघर्ष करेंगे।
विदित हो कि मृतक चौधरी परिवार उस गांव में अल्पसंख्यक है। यह परिवार वर्षों से लीची के व्यापार से जुड़ा था ।अपराधियों को रंगदारी नहीं देने की वजह से उस पर हमला हुआ था।
परिजनों से मिलने वालों में पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, रमेश ठाकुर, रमेश कुमार , विवेक रंजन, नुनू मिश्रा, रंजीत ठाकुर, मनमोहन सिंह, कुंदन कुमार सिंह, दिनेश सिंह, हरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुमन कुमार सिंह, दिनेश पांडे आदि प्रमुख थे।






Leave a Reply