Breaking News

पति ने गहने नहीं दिलाए तो पत्नी ने खाया जहर:गोपालगंज में शादी में बहन को जेवरात देने पर पत्नी भी करने लगी मांग

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में पति ने गहना नहीं दिलाया तो पत्नी ने जहर खा लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर है। महिला राजेश साह की पत्नी देवांती देवी है।

पति के समझाने पर भी नहीं मानी

देवांती देवी के पति राजेश साह की बहन की शादी कुछ दिन पूर्व हुई थी। तीन भाइयों ने मिलकर बहन की शादी धूमधाम से की थी और गहना भी बनाकर दिया था। जिसके बाद देवांती देवी अपने लिए गहना बनवाने का जिद पति से करने लगी। पति ने काफी समझाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिला के पति राजेश ने कहा कि पत्नी का कहना था कि जब बहन को गहना दे रहे हो तो मुझे भी दो। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, लेकिन मैनें वादा किया था जब पैसा होगा तब खरीद देंगे। पर वो नहीं मानी और जहर खा लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.