Breaking News

सिविल सर्विस में चयनित होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे कायस्थ युवाओं का सम्मान

सिविल सर्विस में चयनित होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे कायस्थ युवाओं का सम्मान

नई दिल्ली/पटना : कायस्थों का सामाजिक अभियान “संगत – पंगत” की ओर से शुक्रवार की शाम दिल्ली के रफ़ी मार्ग स्थित कंस्टीटूशन क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिविल सेवा सर्विस एग्जाम 2023 में सफल हुए कुल 25 सफल अभ्यथियों में से यहाँ 8 सफल कायस्थ नवजवानों/नवयुवतियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन संगत-पंगत के संस्थापक व पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने किया। श्री आर. के. सिन्हा के मार्गदर्शन में हीं संगत-पंगत के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने बताया कि अपने कायस्थ समाज का नाम रोशन कर रहे इन सभी होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया है। साथ ही सभागार में उपस्थित सभी कायस्थ समाज के बीच एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी गई। उन्होंने कहा की इस बात पर कोई संशय नहीं है कि यह सभी नए चयनित कायस्थ कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़निश्चय के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं, संगत पंगत की ओर से यह कार्यक्रम इन सभी बच्चों के लिए और उनके परिवार के लिये भी एक सम्मान और गौरव की बात है।

स्वागत भाषण देते हुए पूर्व आई.पी.एस अधिकारी उदय सहाय ने कहा, “यह आयोजन भारत के प्रथम लेखक वर्ग की अखिल भारतीय पहचान के बारे में जागरूकता की एक नई शुरुआत करता है, लेकिन राष्ट्र निर्माण में इसकी गौरवशाली विरासत और विरासत का जश्न भी मनाता है। आरके सिन्हा ने बताया “इस वर्ष संगत पंगत ने सिविल सेवाओं में समुदाय के शीर्ष नेताओं तक पहुंचने और उन्हें सम्मानित करने और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करने के लिए अपने दायरे का विस्तार किया।

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि 1960 बैच के आईएएस पीपी श्रीवास्तव थे। धन्यवाद ज्ञापन अशोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती नीरा शास्त्री, भूतपूर्व आईपीएस अधिकारी उदय सहाय, राजन कुमार, अशोक श्रीवास्तव सहित लगभग 50 सेवारत एवं सेवानिर्वित प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.