Breaking News

साहब ..जरा इधर आइए : फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद CM नीतीश ने मुख्य सचिव और DM को किया तलब..

कहा कि देखिए बार-बार निर्देश के बाद भी जमीन के दाखिल-खारिज और परिमार्जन में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है.मुख्य सचिव को तलब करते ही सभी सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इस मामले को ठीक से दिखवाने की बात कही है.

पटना: सख्त निर्देश के बाद भी जमीन के दाखिल-खारिज और परिमार्जन में कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत से बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुस्से में हैं…आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे इस तरह की कई शिकायतें आने के बाद नीतीश कुमार ने फरियादियों को अधिकारी के पास भेजने के बजाय सीधे मुख्य सचिव को अपने पास बुला लिया.

वहीं एक दिव्यांग की शिकायत पर नीतीश कुमार ने सीधे पटना के डीएम को इशारा करके अपने पास बुला लिया और फरियादियों की समस्या के समाधान करने का निर्देश दिया.मौके पर पहुंचे डीएम ने कहा कि हम तुरंत ही इस मामले को देखते हैं. इसके साथ ही कल्याण एवं ग्रामीण विभाग से जुड़े कई समस्याओं को लेकर फरियादियों ने सीएम नीतीश से शिकायत की.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.