Breaking News

48 घंटे में बिहार में दस्तक दे सकता है मानसून:पटना, पूर्णिया और जमुई में तेज हवा के साथ बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

पटना में रविवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ झमाझम हुई बारिश से राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही जमुई और पूर्णिया में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। पूर्णिया में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रविवार को मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार के उत्तरी भागों के कई जिलों में मौसम में बारिश होने की संभावना जताई है। दूसरी तरफ पूर्वी-पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर, पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बात करें उत्तर पूर्व बिहार की तो सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्णिया और कटिहार जिलों में एक-दो जगह पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों में बारिश होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों में बारिश होने का अनुमान लगाया है।

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने दी जानकारी

दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण मध्य बिहार में भी मौसम शुष्क रहने की बात सामने आ रही है। वहीं दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर जिले में एक-दो जगहों पर बारिश होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पटना, सारण, शेखपुरा और औरंगाबाद जिले में लू चलेगी।

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर ,सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार जिले में बारिश की संभावना है। किशनगंज जिले में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ-साथ भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि केरला में मॉनसून पहुंच चुका है। इसके साथ ही सिक्किम के कुछ भागों में भी मॉनसून पहुंच चुका है। आने वाले 24 से 48 घंटे में बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.