हरियाणा के गुरुग्राम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और बाद में उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जेसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसके काफी फॉलोअर्स हैं। सिंगर का असली नाम अभिषेक है और वह बिहार का रहने वाला है।
पहले की दोस्ती, फिर ले गया होटल
पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय बाबुल बिहारी 2 साल पहले गुरुग्राम के राजीव नगर में रहता था। उसकी 13 साल की एक नाबालिग लड़की से वहीं दोस्ती हुई। आरोप है कि आरोपी नाबालिग को एक दिन होटल में ले कर गया। होटल में उसने उसके साथ रेप किया। इस दौरान भोजपुरी सिंगर ने नाबालिग की आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली थी।



Comment here