Breaking News

समस्तीपुर में LIC एजेंट के घर से चो’री:5 लाख के जेवर और 52 हजार नगद ले गए चोर, शादी समारोह में गया था पूरा परिवार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के वार्ड 14 मोहल्ला में चोरों में शादी समारोह में गए एलआईसी एजेंट के घर में चोरी हो गई। करीब पांच लाख रुपए के गहने और 52 हजार रुपए नगद लेकर चोर भाग गए। हालांकि इस दौरान हल्ला मचाए जाने पर जुटे मोहल्ले के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। जबकि दूसरा चोर छत से झाड़ी की ओर कूदकर फरार हो गया। बताया जाता है कि घटना स्थल पर थाने की पुलिस से पहले डीएसपी पहुंचे, जबकि थाने को पहले सूचना दी गई थी।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान

चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान

घटना के संबंध में बताया गया है कि एलआईसी एजेंट अनिल कुमार सिंह मोहल्ले में ही एक लड़की की शादी में गिरिजा वाटिका परिसर गए थे। रात करीब 1.20 में वह परिवार के साथ लौटे उनकी पुत्री घर का ताला खोलने गई तो ताला कटा हुआ था। इस दौरान घर में रोशनी थी। लोगों ने रोशनी में देखा की दो चोर घर के अंदर अलमारी से सामान निकाल रहे हैं। इस दौरान 1.25 बजे थाने को सूचना देते हुए शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने घर की घेराबंदी की, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। लोगों ने 1.40 बजे डीएसपी को जानकारी दी। डीएसपी ने पुलिस को भेजने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं आई। लोगों ने रात 1.42 बजे डीएसपी को फोन किया, जिसके बाद डीएसपी पहुंचे। डीएसपी के मौके पर आने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस आई।

लोगों ने बताया कि जुटे ग्रामीणों को देख एक चोर घर के छत से चोरी के सामान के साथ झाड़ी की ओर कूदकर फरार हो गया। लोगों ने इस दौरान घर के रोशनदान पर छिपे एक चोर को पकड़ लिया। बाद में पुलिस के आने पर उसे सौंप दिया गया। लोगों का कहना था कि अगर समय पर पुलिस पहुंच गई होती तो दूसरा चोर भी पकड़ा जाता।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.