बिहार में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 24 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को खगड़िया जिले का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और राजधानी पटना और वाल्मीकि नगर का तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
यह पिछले चार सालों में जून का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। बता दें कि इससे पहले 2019 में 15 जून को तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा था।

44 डिग्री सेल्सियस रहा पटना और वाल्मीकि नगर का तापमान
इन जिलों में शुक्रवार को हीट वेव का अलर्ट
पटना, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, शेखपुरा, खगड़िया, कटिहार, दरभंगा, जमुई, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, नवादा, नालंदा, सीवान, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और सहरसा में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
10 जून के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को और दो दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बिहार के कुछ हिस्सों में 10 जून तक सीवियर हीट वेव की स्थिति है। फिर 11 जून तक अलग-अलग इलाकों में इसके कुछ कमजोर होने की संभावना है।
वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो इस दौरान पारा 40-42 डिग्री के आस-पास में रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी में आइसक्रीम का लुत्फ उठाती युवतियां
44.5 डिग्री के साथ खगड़िया रहा सबसे गर्म जिला
पिछले 24 घंटे के दौरान खगड़िया जिला सबसे गर्म रहा है, जहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना और वाल्मीकि नगर का भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा है।



Comment here