Breaking News

भागलपुर में नाबालिग से रे’प की पंचायत ने लगाई कीमत:मुखिया-सरपंच ने कहा-एक लाख ले लो..बेटी का अबॉर्शन करवा दो;

भागलपुर में एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर रेप किया गया। जब पिता ने इसकी शिकायत पंचायत से की तो, उन्होंने नाबालिग से रेप की कीमत एक लाख रुपए लगाई। मुखिया और सरपंच ने कहा कि एक लाख रुपए ले लो और बेटी का अबॉर्शन करवा दो।

दरअसल नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट दर्द की तकलीफ पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बताया कि 14 साल की नाबालिग 6 महीने की प्रेग्नेंट है।

आरोपी की पहचान 21 साल के अमित शाह के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट 2 की पढ़ाई करता है। साथ ही मजदूरी भी करता है। पीड़िता ने बताया कि अमित ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि जब मैं मुखिया और सरपंच के पास गया तो उन लोगों ने कहा कि बेटी का गर्भपात करा दो और एक लाख रुपए ले लो। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता बोले- मेरी बेटी को डरा-धमका कर गलत काम कर रहा था

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी अमित डरा-धमका कर बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। उसे शादी का झांसा दे रहा था। बच्ची ने डर से घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी। पिता के मुताबिक, एक दिन अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। उसे अस्पताल लेकर आए। यहां उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली।

पीड़िता के पिता ने बताया कि मैं मजदूरी करता हूं। दिनभर मैं बाहर रहता हूं। हमने यह मुद्दा गांव के मुखिया और सरपंच के सामने रखा। उन्होंने गर्भपात कराने को कहा और बदले में एक लाख रुपए का ऑफर दिया। उनका यह फैसला मुझे सही नहीं लगा। इसलिए मैंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब मुझे न्याय चाहिए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.