Breaking News

जमुई में घर में घुसकर महिला समेत तीन की पि’टाई:बच्चों के खेल में हुआ था झगड़ा, पड़ोसी ने अचानक आकर किया हमला

झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुड़ा गांव में सोमवार की देर शाम बच्चों के विवाद में दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर तीन महिलाओं सहित एक बच्चे के साथ जमकर मारपीट की है। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायलों में तीन महिला सहित एक बच्चा शामिल है जिनकी पहचान जरीना खातून, तपासीन खातून, हसनैन अंसारी के रूप में हुई है। बच्चों के खेल में हुए झगड़े को लेकर दबंग पड़ोसी कासिम और कुसुम खातून ने घर में घुसकर सभी को पीटा है। जरीना खातून ने बताया कि मैं घर पर नहीं थी जब बच्चे के साथ विवाद हुआ था। बाद में ये लोग घर में घुसे। पहले मुझे पीटा फिर मेरी बेटी और बेटे को भी मारा है। मेरी बेटी की पहले से तबीयत ठीक नहीं थी।

पीड़ित महिला ने बताया कि इलाज कराने के बाद झाझा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल सभी का इलाज झाझा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस आवेदन मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.