मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने वृद्ध महिला को गोली मार दी।। परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।
बता दे कि सोमवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा गांव निवासी 50 वर्षीय मंजू देवी खाना खाकर घर के बाहर टहल रही थी। तभी अचानक अपराधी आएं और उनपर गोली चला दिया। गोली उनके चेहरे को छूते हुए हाथ में लग गई, जिसके बाद वो ज़मीन पर गिर गई। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे गांव के लोगों ने उनको ज़मीन पर गिरा देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनों में चीत्कार मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन में ग्रामीणों के द्वारा घायल महिला को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जांच पड़ताल करती पुलिस
छानबीन में जुटी पुलिस
डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत ठीक है। वो खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन में जुट गए। आस पास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
पूरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि खबरा गांव में मंजू देवी को गोली लगी है। बैरिया के मां जानकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता से बातचीत नहीं हो पाई है। परिजनों को भी कुछ पता नहीं है। पीड़िता के होश में आने बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अपराधियों के पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।



Leave a Reply