Breaking News

ओडिशा में मा’रे गए लोगों को सैंड आर्ट से श्रद्धांजलि:छपरा के अशोक ने 5 घंटे में सफेद बालू पर उकेरी तस्वीर, कार्रवाई की मांग

छपरा के सैंड आर्टिस्ट ने ओडिशा में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। सैंड आर्टिस्ट अशोक ने छपरा शहर के दक्षिणी हिस्से में सरयू नदी के तट पर सफेद बालू से तस्वीर उकेरी है। अशोक को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यह तस्वीर उकेरने में 5 घंटे लगे।

अपनी कला के बारे में जानकारी देते हुए अशोक ने बताया कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक साथ तीन ट्रेनों का दुर्घटनाग्रस्त हो जाना और भारी संख्या में लोगों की मौत मर्माहत करने वाली खबर है।

अशोक ने सभी मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में यह तस्वीर उकेरी है। साथ ही इतने बड़े हादसे के दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए सरकार से मांग की है।

बता दें कि उड़ीसा के बालासोर में शुक्रवार की शाम तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद 288 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरा देश शोक में है। इसे सदी की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना माना जा रहा है। लोग अलग-अलग तरीक़ों से दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। दुर्घटना में मारे गए लोगो की आत्मा की शांति और परिजनों को सबलता के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.