Breaking News

बिहार के 28 जिलों में जल्द खुलेगा ट्रैफिक थाना: 4215 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, गोपालगंज समेत राज्य के 28 जिलों में जल्द ही ट्रैफिक थाना खोला जाएगा। नए ट्रैफिक थाने खुलने के बाद सभी 40 पुलिस जिलों में यातायात के लिए अलग से ट्रैफिक बल तैनात होगा।

पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नए ट्रैफिक थानों के लिए 4215 पुलिसकर्मियों का पद स्वीकृत कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है, जल्द ही इसकी अनुमति मिल जाएगी। वर्तमान में राज्य के 12 जिलों में 15 ट्रैफिक थाने हैं, जिनके लिए 2750 पुलिसकर्मियों का पद स्वीकृत है।

एडीजी के अनुसार, जिन 28 जिलों में ट्रैफिक थाने की स्थापना की जानी है, उन्हें दो भागों में बांटा गया है। 23 बड़े जिलों में ट्रैफिक के लिए 165-165 पुलिसकर्मी जबकि अरवल, नवगछिया जैसे पांच छोटे जिलों के लिए 84 पुलिस बल की स्वीकृति का प्रस्ताव है। सभी जिलों में यातायात नियंत्रण के लिए डीएसपी भी दिया जाएगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर, दारोगा व सिपाही आदि की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.