Breaking NewsPUNJAB

जज़्बे को सलाम: क’टा हाथ जुडऩे के बाद बोले जांबाज ASI हरजीत सिंह, ‘मैं जल्द ड्यूटी पर लौटूंगा’

जो हादसा हो गया, सो हो गया, कोई बात नहीं। मैं जल्द ड्यूटी पर लौटूंगा। ये शब्द पंजाब पुलिस के उस जांबाज ए.एस.आई. हरजीत सिंह के हैं, जिनका हाथ पटियाला में ड्यूटी के दौरान एक निहंग ने तलवार से वार करके काट दिया था।उप’चार के बाद आंख खुलने पर उन्होंने अपने साथी और पटियाला सिविल लाइंस के थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर राहुल कौशल से अपने मन की बातें सांझा कीं।राहुल कौशल के मुताबिक हरजीत सिंह बेहद बहादुर पुलिस अफसर हैं। जब हाथ कटा तो वह खुद अपना हाथ उठाकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उपचार के लिए गए।

राजिंदरा अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पी.जी.आई. के लिए शिफ्ट कर दिया था। उधर ए.एस.आई. हरजीत सिंह के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने बातचीत करके उनकी सेहत का हालचाल पूछा और उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।मुख्यमंत्री ने पी.जी.आई. में हरजीत सिंह की सफल सर्जरी पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वास दिलाया कि वह पूरी तरह तंदरुस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है। उन्होंने हरजीत सिंह से कहा कि यदि उन्हें किसी किस्म की जरूरत है तो वह अस्पताल में मौजूद सीनियर पुलिस अधिकारियों के द्वारा उन्हें बताएं। मुख्यमंत्री ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना भी की।

इस दौरान डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कहा कि पी.जी.आई. के डायरैक्टर डा. जगत राम आज सुबह ए.एस.आई. को मिले और बाद में बताया कि प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. रमेश शर्मा के नेतृत्व में डाक्टरों की एक टीम ने हरजीत सिंह की जांच की। उन्होंने मरीज की हालत को स्थिर बताया परन्तु ज्यादा लोगों को न मिलने संबंधी सावधान किया और कहा कि इस समय सिर्फ उनकी पत्नी को ही दिन में एक बार मिलने की आज्ञा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.