प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन (Lockdown) को आगामी तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की। खास बात यह रही कि इस दौरान प्रधानमंत्री एक बार फिर गमछा (Gamachha) के साथ नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक व ट्विटर पर भी अपनी गमछा वाली डीपी लगा ली है। बीते कुछ दिनों से उनके गमछा के लगतार प्रयोग करने से यह सोशल मीडिया (Social Media) पर छा गया है।विदित हो कि गमछा बिहार व उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकाें में प्रचलित एक प्रकार का पतला देसी तौलिया है।

देश को संबोधित करते गमछा लपेटे नजर आए प्रधानमंत्री
कोरोना (CoronaVirus) संक्रमण के संकट के कारण देश में इन दिनों लॉकडाउन है। इसकी मियाद आज पूरी हो रही थी। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने देश को संबांधित करते हुए इसे तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की तथा इसमें सहयोग मांगा। खास बात यह रही कि इस दौरान वे एक बार फिर मुंह व नाक पर गमछा लपेटे नजर आए। प्रधानमंत्री ने फेसबुक प ट्विटर के डीपी में अपनी गमछा लगाए तस्वीर भी लगा ली है। इसके पहले शनिवार को भी मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री चेहरे पर गमछा लपेटे देखे गए थे। वे लोगों से गमछा लपेटने की अपील भी कर चुके हैं। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी गमछा वाली तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
बिहार में सर्वाधिक सर्च हुआ ‘गमछा’, इसे बाद रहे यूपी-एमपी
गूगल ट्रेंड्स (Google Trends) की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ‘गमछा’ शब्द आम दिनों की अपेक्षा तीन से चार गुणा अधिक सर्च किया गया। गूगल पर इसे सबसे अधिक बिहार के लोगों ने सर्च किया। इसके बाद उत्तरप्रदेश (UP) और मध्यप्रदेश (MP) का नंबर आता है। मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री गमछा के साथ देश को संबोधित करते देखने के बाद अब इस ट्रेंड में वृद्धि तय है।






Leave a Reply