पटना सिटी के आलमगंज थाना अंतर्गत कुम्हरार सब्जी मंडी के नजदीक गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी। वह घायल हो गया।
आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए दोनों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है।
दोनों को लगी गोली
घटना के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक से चार की संख्या में अपराधी आएं और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इस गोलीबारी में डोमन मालाकार 50 वर्ष एवं ललिता देवी 70 वर्ष को गोली लगी और वे घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आराम से मोटरसाइकिल से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
पूजा की सामग्री बेच रहे थे
घटना के बाद मौके पर पहुंचे उपेंद्र मालाकार ने बताया कि डोमन मालाकार उनके बहनोई लगते हैं। शुक्रवार को वर पूजा होने के कारण वह सभी पूजा की सामग्री बेच रहे थे। इसी दौरान में बाइक से अपराधी आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में एक महिला को भी गोली लगी है। घटना के बाद सूचना पाकर अगमकुआं पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
अपराधियों को पता लगाने में जुटी पुलिस
अगमकुआं थाने की दरोगा उषा कुमारी ने बताया कि एक महिला एवं एक पुरुष को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस अपराधियों को पता लगाने में जुटी है। गोली लगे दोनों व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बताई गई है।



Comment here