Breaking News

भतीजे के सामने पड़ोसी के साथ भाभी से गैं’गरे’प..फिर म’र्डर:भोजपुर में नदी किनारे दफनाई लाश

भोजपुर में 8 साल के भतीजे के सामने देवर ने पड़ोसी के साथ मिलकर भाभी से गैंगरेप किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला की 3 महीने की बच्ची और 8 साल का बेटा घर में मौजूद था। देवर पड़ोसी के साथ घर में घुसा और बच्चों के सामने ही मां से गैंगरेप किया। वारदात के वक्त पति घर पर मौजूद नहीं था। उसके लौटने के बाद बच्चे ने पूरी कहानी बताई।

भाभी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने के बाद पड़ोसी के साथ मिलकर पहले गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को चांदी‎ थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में कुम्हरी नदी के‎ पास जमीन में दफना दिया था।‎

महिला चांदी थाना क्षेत्र के‎ जहनपुर गांव में रहती थी। महिला का पति मजदूर करता है। सोमवार को वह गांव‎ में एक शादी में मजदूरी करने गया था।‎

पुलिस ने शव को बुधवार को कुम्हरी‎ नदी के पास बरामद किया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी देवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी देवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

8 साल के बच्चे ने बताई पूरी कहानी

महिला का पति जब घर लौटा तो उसने देखा बेटी कमरे में रो रही थी। उसे लगा कि पत्नी किसी काम से बाहर गई होगी। बड़ा बेटा डरा, सहमा बैठा हुआ था। पिता ने उससे कारण पूछा तो उसने पूरी कहानी बताई। बच्चे ने बताया कि चाचा अपने दोस्त के साथ आए थे। मां को उठाकर पीछे वाले कमरे में ले गए। मां बहुत चिल्ला रही थी। बचाने की गुहार लगा रही थी। दोनों ने उसकी हत्या कर दी। शव घर से लेकर चले गए। बच्चे की बातें सुनने के बाद पति ने बुधवार को पुलिस में केस दर्ज कराया है।

दुष्कर्म और हत्या के दोनों आरोपित‎ गिरफ्तार, दो पर शक‎

नामजद आरोपियों के खिलाफ‎ एफआईआर दर्ज होते ही दो आरोपियों को गिरफ्तार‎ किया गया है। पुलिस ने मृतका के देवर श्रीराम और‎ पड़ोसी दरोगा राम को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस कांड में दो अन्य लोगों का भी‎ नाम सामने आ रहा है। वो दूसरे थाना क्षेत्र के हैं‎ और घटना के बाद फरार हैं। पुलिस इसकी‎ जांच कर रही है। महिला के दो बच्चे हैं। एक बेटा (7) और‎ तीन महीने की एक बेटी है।‎

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.