Breaking NewsHealth & WellnessPUNJAB

शादी से पहले दूल्‍हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दोनों परिवार को किया गया क्‍वारंटाइन…

पंजाब में कोरोना के संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राज्‍य में क’र्फ्यू के कारण गतिविधियां ठ’प हैं। कोरोना का असर शादियों पर भी पड़ रहा है। कोरोना के कारण माेगा में होनेवाली एक शादी टालनी पड़ी। शादी से ठीक पहले दूल्‍हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

एक महीने पहले मोगा की युवती की फरीदकोट में हुई थी मंगनी
दूल्‍हा फरीदकोट का रहनेवाला है और दुल्‍हन मोगा की है। दोनो की शादी आज ही यानि 13 अप्रैल को तय की गई है। एक महीने पहले दोनों की मंगनी भी हो गई थी। कुछ दिन पहले लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे शादी टल गई। सेहत विभाग ने दोनों परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया है।

मोगा के परमानंद इलाके में देर रात को अचानक एक एंबुलेंस के पीछे दौड़ती पुलिस की कई गाडिय़ों के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि जिस लड़की की शादी तय हुई थी, उसके परिवार को टीम ढूंढऩे आई है। रात को डॉक्टरों ने लड़की के परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।

बाद में उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारांटाइन किया गया। पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। लड़की परिवार से संबंधित एक अन्य परिवार को भी होम क्वारांटाइन किया है, क्योंकि वो परिवार भी मंगनी में शामिल हुआ था। उधर, युवती के मंगेतर की हालत स्थिर बताई जाती है।

39 में से 35 सैंपल निकले निगेटिव

सिविल अस्पताल में अब तक 39 सैंपल टेस्ट करवाए गए। उनमें से 35 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो चार मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए थे, वो चारों मुंबई के रहने वाले हैं और जमात से संबंधित हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.