Breaking NewsCRIME

BigBreaking: पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दूसरी बार तेज़ भूकंप के झटकें, रिक्टर स्केल पर 2.7 तीव्रता, घरों से निकले लोग..

सोमवार को एक बार फिर दिल्ली-NCR में भूकं’प के तेज़ झ’टके महसूस किये गए. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 दर्ज की गई है. आपको बता दे रविवार को कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच राजधानी दिल्ली और एनसीआर रीजन में रविवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप शाम 5.45 पर आया। भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 8 किलोमीटर अंदर रहा है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे एकाएक सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर खतरा पैदा हुआ। हालांकि, इतनी तीव्रता के भू’कंप से ज्यादा नुक’सान नहीं होने का अनुमान जताया गया है।’


पूर्वी दिल्ली में ज्यादा लोगों ने झटके महसूस किए


दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगभग 5 सेकंड तक महसूस किए गए। पूर्वी दिल्ली में इसका एपीसेंटर था, इसलिए यहां सबसे ज्यादा लोगों ने झटके महसूस किए।


केजरीवाल का ट्वीट- सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं


दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आशा करता हूं कि सभी सुरक्षित हैं। मैं सभी की सुरक्षा को लेकर प्रार्थना करता हूं।’’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.