मुजफ्फरपुर के छितरी विधानसभा से BJP विधायक अशोक कुमार सिंह के पंप से 4 लाख की लूट हो गई। जहां बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है।

पंप पर स्थानीय लोगो की भीड़
दरअसल, शनिवार शाम 7 बजे ज़िले के सरैया थाना क्षेत्र के छितरी स्थित पेट्रोल पंप पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो अपराधी पहुंचे। दोनों ने रेकी करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद एक पल्सर बाइक पर सवार चार अपराधी भी पंप पर पहुंच गए। उसके बाद सभी ने पेट्रोल पंप पर लूट करना शुरू कर दिया। पहले नोजल मैन से पैसा लूट लिया। उसके बाद मैनेजर के केबिन में पहुंचे और वहां से भी गल्ले में रखे पैसा लूट लिया। करीब चार लाख रुपया की लूट हुई। उसके बाद फायरिंग करते हुए दोनों बाइक पर सवार हो कर सभी अपराधी फरार हो गए।
पेट्रोल पंप के कर्मियों ने उनका पीछा भी किया। लेकिन अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। बाद में मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना के बाद सरैया थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। मामले की जाँच कर रहे है। बता दे कि उक्त पंप पारू विधानसभा से भाजपा के विधायक अशोक कुमार सिंह का है।

जाँच करते अधिकारी
कर्मियों पर किया फायरिंग
पंप के मैनेजर नरेश्वर मिश्रा ने बताया कि वो अपने केबिन में पूरे दिन के कैश का मिलान कर रहे थे। तभी दो अपराधी केबिन में घुसे। दोनों के हाथ मे हथियार था। एक अपराधी ने उनके कनपट्टी पर पिस्तौल लगा दिया। उसके बाद ड्रॉवर खोला। मैंने जब विरोध करना चाहा तो मुझपर फायरिंग कर दी। उसके बाद पूरा पैसा लूट कर फरार हो गया। करीब चार लाख रुपया था। दोनों पतला और लंबा था। एक अपराधी जो गेट पर खरा था, वह चेहरा ढका हुआ था। वहीं दूसरा जो हम पर दो बार फायरिंग किया, उसका चेहरा खुला था। बाहर में दो मोटरसाइकिल था। जिसपर करीब 5 छः अपराधी थे। हम बाहर भी निकल कर उसका पीछा किए, लेकिन वो फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
वरीय अधिकारी कर रहे जांच
पूरे मामले पर एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि छितरी पेट्रोल पंप पर लूट की घटना हुई है। अपराधियों के द्वारा हुई है। सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया है। अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई है। पंप से तीन लाख से ज्यादा की लूट हुई है। आवेदन के आधार पर प्रथमिकी दर्ज किया जाएगा। उसमें अमाउंट क्लियर हो पाएगा। अपराधी छह की संख्या में थे। डीआईयू की टीम पहुँच रही है। जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a Reply