Breaking News

सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि संगठन और समाज की भी धूरी होती हैं महिला : रंजन

मुजफ्फरपुर : हमारे देश में महिलाएं ही संस्कृति, संस्कार और परंपराओं की संरक्षिका है। राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका की कभी भी अनदेखी नहीं की जा सकती है। आजादी के समय से लेकर आज तक समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय सहभागिता निभाते हुए खुद को साबित किया है। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने शनिवार को स्थानीय गौशाला रोड स्थित महथा कोठी में भाजपा महिला मोर्चा जिला टीम विस्तार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं. मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं. जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है. कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत देश भर में 12 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है। इसमें 75 प्रतिशत महिला लाभार्थी है। महिलाओं ने भी इस लोन के माध्यम से अपने घरेलू रोजगार को आगे बढ़ाया और अपने को आत्म निर्भर महसूस कर रही हैं। कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें. वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। यह जागरूकता अपने घर, गांव समाज में जब एक बड़े बदलाव का संवाहक होगा तब जाकर इसका लाभ देश की आधी आबादी को मिल सकेगा। उन्होंने कहा हमें समस्याओं का समाधान खोजते हुए हठधर्मिता त्यागकर शैक्षिक, सामाजिक, सौहार्दपूर्ण, व्यावसायिक और राजनीतिक चेतना का मार्ग प्रशस्त करते हुए महिलाओं के सामाजिक उत्थान का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि हजारों मील की यात्रा भी एक पहले कदम से शुरू होती है।

उन्होंने कहा कि महिला सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि संगठन और समाज की भी धूरी होती हैं।निश्चित तौर पर आज जरूरत है कि समाज में महिलाओं को अज्ञानता, अशिक्षा, संकुचित विचारों और रूढ़िवादी भावनाओं के गर्त से निकालकर प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए उसे महिला मोर्चा के माध्यम से आधुनिक घटनाओं, ऐतिहासिक गरिमामयी जानकारी और क्रिया-कलापों से अवगत कराने के लिए उसमें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक चेतना पैदा करने की जिससे कि नारी, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सके।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के निर्देशानुसार महिला मोर्चा के जिला कमेटी का विस्तार किया, और मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह, संगीता वर्मा, सोनी सिंह, अनिला देवी, सीमा श्रीवास्तव,आरती देवी, कुमारी ममता को बनाया गया। मोर्चा जिला महामंत्री* का दायित्व रूपा श्रीवास्तव एवं कोमल कुमारी को दिया गया वहीं मोर्चा जिला मंत्री* में रामकली देवी, पल्लवी दत्ता, अमिता कुमारी, मीना कुमारी, लालमुनी देवी, खुशबू कुमारी एवं सपना कुमारी, की घोषणा की गई। कोषाध्यक्ष सपना जालान को इसी प्रकार प्रवक्ता प्रवक्ता सुंदरी देवी, रूपा देवी एवं बेबी कुमारी मीडिया प्रभारी अंजू वर्मा,आईटी सेल मोनिका अरोड़ा, वैष्णवी कुमारी सहित कार्यसमिति सदस्य में कांति देवी, लीला देवी, पिंकी देवी, सुमन पटवा, रीना ठाकुर, कविता टुनि , अंजली कुमारी एवं किरण देवी की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंचासिन जिला भाजपा के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री ने कहा भाजपा महिला मोर्चा की बहनें पहले भी अपने जिले ही नही, राज्य ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में जाकर संगठनात्मक कार्यों के साथ चुनाव अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन के साथ समाज एवं परिवार के लिए समर्पित भाव से काम करने वाली महिलाएं जनता काे भी काफी पसंद हैं। इसलिए आज महिला मोर्चा एक मजबूत विंग के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ समाज और क्षेत्र के विकास व जागरूकता संबंधी अभियानों में भी महिलाएं अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 65% महिलाएं कृषि एवं पशुपालन का कार्य करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में योगदान देती है। इसके अतिरिक्त हस्तकलाओं का निर्माण करते हुए भी विकास कार्यों को गति प्रदान करती हैं।
महिलाओं की सक्रियता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है जिसको लेकर महिला मोर्चा संकल्पित हैं और कैसे मोर्चा के माध्यम से महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाई जाए इस दिशा में काम करने को भी संकल्पित हैं।

अपने संबोधन में महिला मोर्चा की प्रभारी डाo रागीनी रानी ने कहा कि महिलाओं की शक्ति को कभी कम नहीं आंका जा सकता। एवरेस्ट फतह करने से लेकर अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली व देश की सत्ता में, सरकारी ओहदों पर काबिज महिलाओं ने नारी शक्ति का गौरव बढ़ाया है। कहा इतिहास में इस बात के प्रमाण हैं कि राष्ट्र जागरण व इसके नव निर्माण में मातृ शक्ति ने त्याग समर्पण व बलिदान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुजरते समय के साथ महिलाओं ने हर स्तर खुद को सबला के रूप में साबित किया है। समाज में सकारात्मक बदलाव और नई पीढ़ी को राष्ट्र व समाजसेवा के लिए संस्कारित करने में उसका योगदान सबसे ज्यादा है।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, समिता शर्मा, कनक मणी, गीत कुमारी, जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, राकेश पटेल, मनोज कुमार सिंह, मसदूल हसन गुड्डू , अनुभव मुकेश महथा मौजूद रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.